Sapna Chaudhary एक नए और निराले अंदाज़ में आएंगी नज़र | Gulaam Song हुआ रिलीज़

अपने नए गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी काफी एक्टिव रहती है। उनके एक छोटे से वीडियो से उनके नए सांग की जानकारी मिली है। वैसे तो सपना बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। लेकिन उनकी पर्सनालिटी बिग बॉस के पहले से ही काफी मशहूर है।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका काफी दबदबा है। और वह एक फेमस डांसर और सिंगर भी तो हैं। जल्द ही सपना रूचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) के नए गाने पर डांस करती नज़र आएँगी और दर्शकों का दिल फिर से उनके लिए धड़केगा।

उनके इस नए सॉन्ग का टाइटल ‘Gulaam’ है। इसके शुरू के बोल हैं, ‘आज मेरे तै जरुरी रे तू काम मान गया, करैं प्यार के तेरे ते कतई आम मान गया’. जिसे रूचिका ने बड़े अचे तरीके से लिखा है और पेश किया है।

इस वीडियो में सपना चौधरी बहुत खूबसूरत दिख रही हैं और लोगों को उनका ये अंदाज़ भी पसंद आ रहा है। उनकी ड्रेस भी काफी शानदार है।

सोशल मीडिया पर फैंस आये दिन उनकी तारीफ करते रहते हैं और उनके लुक की काफी प्रशंसा भी होती है। उनके फोटोशूट काफी उम्दा ढंग से किये जाते हैं।

हरयाणा की ये देसी क्वीन सपना चौधरी आने वाले समय में क्या रंग पेश करेगी ये तो वही जाने।

Back To Top